उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने किया शादी से इंन्कार, बरातियों को जमकर पीटा

मेरठ: परतापुर के भूड़ बराल में दूल्हे को शराब पीना महंगा पड़ गया। वरमाला के दौराना दूल्हे को डगमगाते देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन के फैसले के बाद मारपीट शुरू हो गई। दूल्हे का पिता और बाराती मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए, जबकि दूल्हे के भाई और भाभी को दुल्हन पक्ष ने बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद भी नहीं छोड़ा।

खूब मचा बवाल

मुंडाली के सिसौली गढ़ी गांव निवासी प्रमानंद के बेटे अमित कुमार की बारात परतापुर के भूड़ बराल आई थी। यहां पर राजपाल की बेटी मुनेश की शादी थी। शुक्रवार की शाम को बारात आई थी। लड़की पक्ष ने बारात को नाश्ता करा दिया। चढ़त के बाद वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर चढ़ा तब उसके पैर डगमगा रहे थे। तभी दुल्हन को शक हो गया। उसने दूल्हे को चेक करने के लिए कहा। देखा गया कि दूल्हा शराब के नशे में टल्ली है। उसके बाद दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इन्कार कर दिया। तब बारातियों और परिवार के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। गांव के काफी लोग मौके पर पहुंच गए।

बारातियों को जमकर पीटा

हंगामा की खबर मिलते ही गांव के अन्‍य लोग भी वहां जल्‍द ही पहुंच गए और मौका देख बरातियों को गिरा गिरा कर पीटाना शुरु कर दिया। मौका पाकर बाराती और दूल्हे का पिता भी मौके से भाग गए। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे व उसके भाई और भाभी को बंधक बना लिया है।

पुलिस के आने के बाद भी नहीं छोड़ा

जब इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुल्‍हे, उसके भाई और भाभी को छोड़ने को कहा गया पर घर वालों ने उन्‍हे छोड़ने से इन्‍कार कर दिया। इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों में शादी के खर्च के लेन-देन पर समझौते की बात चल रही है।

Related Articles

Back to top button