उत्तर प्रदेश

निकाय चुनाव में BJP के छलावे से सावधान रहने की जरुरत : अखिलेश

लखनऊ : सपा के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव महत्वपूर्ण बताते हुए पार्टी कार्यकर्त्ताओं से कहा कि वे इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए मतदाताओं को भाजपा के छलावे से सावधान करें। यादव ने पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनके पास अपनी शानदार उपलब्धियां हैं जबकि मुकाबला भाजपा के झूठ से है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा की है जबकि भाजपा ने नफरत फैलाने के अलावा क्या किया है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को भाजपा के छल प्रपंच और झूठे वादों के प्रति सावधान करने का काम प्राथमिकता से करने जरूरत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गों को धोखा देने का काम दिया है। उन्होंने एक भी नई योजना की शुरूआत नहीं की है बल्कि समाजवादी सरकार की जो जनहित की योजनाएं चालू थीं, उन्हें भी बंद करने का काम किया है। छोटे-छोटे उद्योगधंधे, कारोबार नोटबंदी और जीएसटी के शिकार बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित है। प्रदूषण पर कोई रोक नहीं है और शहरों में भी मूलभूत सुविधाओं तक का अभाव है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और सत्ता के दुरूपयोग से क्षुब्ध जनता की उम्मीदें जवाब दे गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग तस्त्र है। किसान, व्यापारी, वकील, नौजवान, छात्र, महिलाएं, श्रमिक, अल्पसंख्यक इनकी जनविरोधी नीतियों के शिकार हैं।

Related Articles

Back to top button