अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्ड

नेपाल में बस दुर्घटना, दस मरे 30 घायल

nepal accidentकाठमांडो। नेपाल के मध्य हिस्से में गत रात दो यात्री बसों की भिड़ंत में एक रूसी महिला सहित कम से कम 10 लोग मारे गए और 30 अन्य घायल हो गए। राजधानी काठमांडो से करीब 120 किमी दूर बासामादी जिले के मकवानपुर में रात दो बजे दोनों बसें राष्ट्रीय राजमार्ग पर टकरा गईं। एक बस काठमांडो से बिराटनगर जा रही थी। दूसरी विपरीत दिशा से आ रही थी। हादसे में मारे गए 10 लोगों में एक रूसी पर्यटक डारिया मोजकोवा तथा पांच अन्य महिलाएं शामिल हैं। घायलों में 12 की हालत गंभीर है और उनका भरतपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि एक बस का चालक अंधाधुंध गति से वाहन चला रहा था और नियंत्रण खो बैठा जिससे दुर्घटना हुई। एजेंसी

Related Articles

Back to top button