अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में भारी बारिश के चलते बाढ़ से कई लोगों की मौत

काठमांडू : नेपाल में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते बने ऐसे हालात में काफी संख्या में लोगों की मौत भी हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार अब रौतहाट जिले के कई गांवों में बाढ़ आ गई है। क्योंकि यहां पर निचले इलाकों में उफनती नदियों से पानी निकल जाता है। लगातार बारिश के चलते विभिन्न नदियों में बाढ़ आ गई है। मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कई गांव जलमग्न हो गए हैं। इस बारिश ने बागमती, लाल बकैया, भकुवा, चंडी, अरुवा सहित अन्य नदियों में बाढ़ ला दी है।

बाढ़ के चलते ईशनाथ नगर पालिका के बंजाराहा गांव में पानी भर गया है। जिला प्रशासन कार्यालय के अनुसार, बाढ़ के कारण 30 से अधिक परिवार विस्थापित हो गए हैं। बाढ़ ने बंजाराहा, बड़हरवा, बैरिया और फतुवा सहित एक दर्जन गांवों में सड़क नेटवर्क को बाधित भी कर दिया है। दुर्गा भगवती ग्रामीण नगर पालिका के छतौना स्थित घरों में बकैया और झांझ नदियों का बाढ़ का पानी घुस गया।

Related Articles

Back to top button