ज्ञान भंडार

नेहरू की तारीफ और रामदेव की आलोचना करने वाले मध्य प्रदेश के कलेक्टर नपे

ajay-gangwar_650x400_51464327205भोपाल: आईएएस अधिकारी और बड़वानी के जिला कलेक्टर अजय सिंह गंगवार का गुरुवार रात मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तबादला कर दिया गया। गंगवार ने एक फेसबुक पोस्ट पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रशंसा की थी। गंगवार को भोपाल में सचिवालय में उप सचिव के तौर पर स्थानांतरित कर दिया गया।

मध्य प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा, राज्य सरकार ने बड़वानी के जिला कलेक्टर गंगवार का भोपाल में मंत्रालय में उप सचिव के तौर पर स्थानांतरण कर दिया है। गंगवार ने फेसबुक पर हिंदी में पोस्ट लिखा, ‘मुझे उन गलतियों का पता होना चाहिए जो नेहरू को नहीं करनी चाहिए थीं। क्या यह उनकी गलती है कि उन्होंने हमें 1947 में हिंदू तालिबानी राष्ट्र बनने से रोका। क्या आईआईटी, इसरो, बार्क, आईआईएसबी, आईआईएम खोलना उनकी गलती है? क्या यह उनकी गलती है कि उन्होंने आसाराम और रामदेव जैसे बुद्धिजीवियों की जगह होमी जहांगीर का सम्मान किया?

सरकारी अधिकारी के मुताबिक, यह फेसबुक पोस्ट शीर्ष अधिकारियों को रास नहीं आई क्योंकि यह सेवा नियमों का ‘उल्लंघन’ था, जिसके बाद एक शुरुआती जांच की गई और गंगवार का तबादला कर दिया गया। जब से यह फेसबुक पोस्ट फैली है, इस बात की चर्चा रही कि किसी भी समय गंगवार को किनारे लगाया जा सकता है। हालांकि, उनके स्थानांतरण के आदेश में नेहरू पर उनकी फेसबुक पोस्ट का कोई जिक्र नहीं है।

Related Articles

Back to top button