अपराधदिल्लीराष्ट्रीय

नौकरी दिलाने के बहाने युवती से दुष्कर्म

rapeनई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रीय राजधानी में एक प्रॉपर्टी डीलर ने नौकरी दिलाने के बहाने एक 22 वर्षीय युवती को दुष्कर्म का शिकार बनाया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी का नाम हालांकि उजागर नहीं किया। पुलिस के अनुसार  आरोपी नौकरी दिलाने का वादा कर युवती को हरियाणा के बहादुरगढ़ से शुक्रवार की शाम दिल्ली लाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी प्रकार शुक्रवार की रात पश्चिमी दिल्ली स्थित अपने घर पहुंचने में कामयाब रही  और अपने परिवार वालों को अपने साथ घटी जघन्य घटना से अवगत कराया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया  पीड़िता के परिवार वालों ने शनिवार को दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज करवाई। दिल्ली पुलिस ने बाद में यह मामला बहादुरगढ़ पुलिस को स्थानांतरित कर दिया।

Related Articles

Back to top button