ज्ञान भंडार

पलंग पर सोए थे बच्चे, नीचे बैठा था घूंखार तेंदुआ, देख कांप उठी पिता की रुह

भोपाल/सतना। मध्य प्रदेश के सतना में गुरुवार सुबह एक घर में तेंदुआ घुस आया। वह पलंग के नीचे जाकर बैठ गया। ऊपर बच्चे सो रहे थे। जैसे-तैसे कच्चे घर की खपरैल हटाकर तेंदुए को बेहोश किया गया। फिर उसे पकड़ा गया। इस दौरान वहां भारी भीड़ लगी रही। पिता ने देखा नजारा तो कांप उठा कलेजा…
 

करीब 3 घंटे चला रेस्क्यू…
-सतना के वार्ड क्रमांक-4 बगहा(पौराणिक टोली) में गुरुवार सुबह करीब 8-9 बजे एक तेंदुआ घर में जा घुसा।
-हालांकि तत्काल मौके पर पहुंची सतना वन विभाग की रेस्क्यू टीम करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैंक्यूलाइज( गन के जरिये इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया) करके तेंदुए को पकड़कर मुकुंदपुर सफारी ले गई।
-सतना रेंजर दिग्विजय सिंह के मुताबिक, राजेश चौधरी के कच्चे(खपरैल) के मकान में तेंदुआ घुसा था।
-उस वक्त उसके 5-7 साल के दो बच्चे पलंग पर सो रहे थे। घर का दरवाजा खुला हुआ था। उसी दौरान तेंदुआ घर में घुसकर पलंग के नीचे जाकर बैठ गया।
-किसी काम से जब राजेश अंदर आया, तो उसने तेंदुए को पलंग के नीचे बैठा देखा।
-हालांकि कमरे में अंधेरा होने से वो यह नहीं पहचान सका कि, वो तेंदुआ है। उसे लगा कोई जानवर घर में घुस आया है।
-उसने हिम्मत करके दोनों बच्चों को पलंग से उठाया और बाहर ले आया।
-इसके बाद उसने घर का दरवाजा बंद कर दिया। इसकी सूचना सिविल लाइन थाने को दी गई। वहां से पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button