स्पोर्ट्स

पहली नजर में ही इस क्रिकेटर को BAR गर्ल से हो गया था प्यार

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के तूफानी पेस बॉलर मिशेल मैक्लिंघन का आज जन्मदिन हैं। मैदान पर अक्सर ही एग्रेसिव नजर आने वाले इस क्रिकेटर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। मिशेल मैक्लिंघन को पहली नजर में ही प्यार हो गया था। दरअसल, 2012 में जब वह अपने दोस्तों के साथ एक डांस बार में पहुंचे थे जहां उनकी नजर रिनी ब्राउन पर पड़ी थी और उन्होंने सीधा वहां जाकर उनसे नंबर मांग लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी।
रिनी ने पहले किया था इग्नोर
रिनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे एक लंबा-चौड़ा लड़का उनके करीब आकर उनसे उनका पर्सनल नंबर मांगने लगा। रिनी ने कहा कि मैं नहीं जानती थी कि वो इतने फेमस क्रिकेटर है। इसी वजह से मैंने उसे इग्नोर कर दिया। इसके बाद जब मुझे मेरी फ्रेंड्स ने उनके बारे में बताया तो मैं खुद उनके पास उनका नंबर लेने पहुंच गई। रिनी कहती हैं, बार में पहली मुलाकात के बाद कब हम दोनों इतनी करीब आ गए ये पता ही नहीं चला।

Related Articles

Back to top button