International News - अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान हुए भारतीयों के मुरीद, लोगों को दी यह सलाह

इस्लामाबाद: प्रवासी भारतीयों के अपनी मातृभूमि से प्रेम और लगाव की भावना के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी मुरीद हो गए हैं। उन्होंने विदेश में रहने वाले पाकिस्तानियों से प्रवासी भारतीयों और चीन के लोगों का अनुकरण करने को कहा है, जो अपने देश में भारी निवेश करते हैं। नकदी से जूझ रहे पाकिस्तान में तरलता बढ़ाने के लिए इमरान खान ने प्रवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त माहौल देने का वादा भी किया है।

भ्रष्टाचार रोधी दिवस के मौके पर यहां एक कार्यक्रम में इमरान खान ने कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीय अपने देश में भारी निवेश करते हैं, विदेश में रहने वाले चीनी भी अपने देश में निवेश करते हैं, जिससे उनकी अर्थव्यवस्था मजबूत है। प्रवासी पाकिस्तानी हमारी अहम संपत्ति हैं। लेकिन पाकिस्तान में व्याप्त भ्रष्टाचार और घूसखोरी के चलते वो अपने देश में निवेश से घबराते हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था में प्रवासी भारतीयों का योगदान उल्लेखनीय है। अपने देश में पैसे भेजने वालों में भारतीय शीर्ष पर हैं। विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल प्रवासी भारतीयों ने 79 अरब डॉलर (5.53 लाख करोड़ रुपये) अपने देश भेजे थे। 67 अरब डॉलर के साथ चीन दूसरे और 36 अरब डॉलर के साथ मैक्सिको तीसरे स्थान पर रहा।

बता दे कि जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान और भारत के रिश्तों में तल्खी बनी हुई है। इसका विरोधा लगातार पाकिस्तान के तरफ से होता रहा है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान की एक ना सुनी और जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद राज्य का पुनर्गठन किया। इसके बाद पाकिस्तान को यूएन से भी मुंह की खानी पड़ी थी।

अपने रिश्तों को ठीक करने के लिए पिछले दिनों पाकिस्तान की तरफ से करतापुर कॉरिडोर को भारतीय को बिन विजा के लिए शुरु किया था। इसके बाद भी उम्मीद की जा रही है कि पाकिस्तान और भारत के रिश्तें पहले से ठीक होंगे।

Related Articles

Back to top button