टॉप न्यूज़फीचर्डराष्ट्रीय

पीएम मोदी से मिलेगा साउथ का भगवान, BJP ज्वाइन कर सकते है रजनी

चेन्नई। माना जा रहा है कि तमिलनाडु की राजनीति में लोकप्रिय फिल्म स्टार रजनीकांत एक बड़ी भागीदारी कर सकते हैं। दरअसल रजनीकांत का भारतीय जनता पार्टी का गठजोड़ हो सकता है। संभावना है कि रजनीकांत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रजनीकांत की भेंट जल्द हो सकती है। हालांकि इस मामले की पुष्टि नहीं हो सकी है। रजनीकांत के भाजपा में शामिल होने की अटकलों से उनके समर्थक प्रसन्न हैं।

ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: बीजेपी के इस बड़े चेहरे की हुई मौत, पूरे देश में शोक की लहर…

पीएम मोदी से मिलेगा साउथ का भगवान, BJP ज्वाइन कर सकते है रजनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रजनीकांत की भेंट को लेकर केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक महान नेता हैं। रजनीकांत एक महान अभिनेता हैं। यदि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा रखते हैं तो फिर क्या परेशानी है। गौरतलब है कि जे जयललिता के निधन के बाद तमिलनाडु की राजनीति में वैक्यूम आ गया है।

ये भी पढ़ें: अब 10 दिन में हो जाएगा EPFO से क्‍लेम सेटलमेंट

रजनीकांत के समर्थकों को यह लग रहा है कि वे एक रिक्त स्थान को भर सकते हैं। रजनीकांत की लोकप्रियता का असर इतना रहा कि वर्ष 1996 में उन्होंने अपील की तो फिर जयललिता विधानसभा चुनाव हार गईं। डीएमके को जीत मिली थी। दूसरी ओर कांग्रेस तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष एस तिरूनावक्करासर ने संभावना जताई कि रजनीकांत स्वयं की पार्टी तक बना सकते हैं।

Related Articles

Back to top button