उत्तराखंडटॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

पुलिस के घोड़े को घायल करने वाले BJP विधायक गणेश जोशी गिरफ्तार

bjp-mla-ganesh-joshi_landscape_1458027093एजेन्सी/शुक्रवार को पुलिस ने देहरादून के एक होटल से भाजपा विधायक गणेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि विधान सभा कूच के दौरान पुलिस के घोड़े को बर्बरता से पीटने के मामले में वह नामजद हैं।

सएसपी सदानंद दाते ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। भाजपा विधायक गणेश जोशी को पटेलनगर स्थित वॉयसरॉय इन होटल से सुबह करीब नौ बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस विधायक जोशी को गिरफ्तार करने के बाद किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है।

भाजपा के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस के घोड़े ‘शक्तिमान’ की टांग तोड़ने के मामले में चिह्नित भाजपा नेताओं की तलाश में बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में पुलिस दबिश चलती रही।

हल्द्वानी से भाजयुमो नेता प्रमोद बोरा को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दून में जोगेंद्र पुंडीर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कार्रवाई के विरोध में भाजपाइयों ने हंगामा कर जाम भी लगाया।तीसरे आरोपी की तलाश में बालावाला में दबिश दी गई लेकिन वो फुटेज के आधार पर बेकसूर पाया गया। विवेचक ने आरोपी बनाए गए भाजपा के मसूरी विधायक गणेश जोशी के बयान लेने की तैयारी शुरू कर दी थी।

विधानसभा सत्र चलने के कारण नोटिस जारी करने से पहले विधिक राय ली गई। 14 मार्च को भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान रिस्पना पुल बैरियर पर हुए बवाल के दौरान पुलिस के घोडे़ ‘शक्तिमान’ के बाएं पैर की हड्डी टूट गई थी।

लिस की तरफ से दर्ज पहले मुकदमे में ‘शक्तिमान’ का पैर तोड़ने के मामले में मसूरी क्षेत्र के भाजपा विधायक गणेश जोशी और उनके समर्थक नामजद हुए हैं।

Related Articles

Back to top button