उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंगराज्य

पूर्व सपाई अनिल यादव कांग्रेस में शामिल

पत्नी पंखुड़ी पाठक ने पहले ही ले ली थी कांग्रेस की सदस्यता

नोएडा : समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव ने शनिवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अनिल की पत्नी पंखुड़ी पाठक पहले से ही कांग्रेस में हैं। फरवरी में पंखुड़ी पर कुछ कथित टिप्पणी से आहत होकर अनिल ने सपा छोड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद से उनके कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। अनिल की गिनती नोएडा में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबियों में होती थी। यही नहीं उनको बहुत ही कम उम्र में सपा ने नोएडा का महानगर अध्यक्ष भी बनाया था। इसके साथ ही अनिल को सपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता की भी बनाया था।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद अनिल यादव के सुर बदले हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में और नोएडा में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभा रही है। नोएडा के सांसद और विधायक आम जनता के बीच नहीं निकलते। विधानसभा चुनाव में टिकट या पार्टी में पद के सवाल पर अनिल ने कहा कि पार्टी जिसको टिकट देगी वह चुनाव लड़ेगा। कांग्रेस का जो भी प्रत्याशी होगा वह उसका साथ देंगे। यह भी वादा किया कि कांग्रेस के साथ शहर के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में जोड़कर पार्टी मजबूत बनाने का काम तेजी से करेंगे। कोरोना महामारी के दौरान नोएडा में अनिल यादव और उनकी पत्नी पंखुड़ी पाठक की सक्रियता रही है।

Related Articles

Back to top button