टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

प्रियंका और राहुल गांधी लाइव पेट्रोल बम हैं, जहां जाते हैं आग लगाते हैं : मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़ : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ‘लाइव पेट्रोल बम’ कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि वे जहां भी जाते हैं, आग लगाते हैं और सार्वजनिक सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं। विज की टिप्पणी तब आई है, जब एक दिन पहले उत्तर प्रदेश पुलिस ने मेरठ की सीमा के बाहर राहुल-प्रियंका को रोक दिया था। दोनों नेता सीएए के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन में मारे गए युवकों के परिजन से मिलने जा रहे थे। मेरठ में पिछले सप्ताह नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों में दो लोगों की मौत हो गई थी। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया था। नागरिकता कानून लागू होने के बाद से ही देशभर के राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। अब तक लगभग 18 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, कर्नाटक, केरल, बिहार समेत कई राज्य हैं।

Related Articles

Back to top button