राष्ट्रीय

प्रियंका चोपड़ा को मिला सामाजिक काम के लिए सम्मान

नई दिल्ली : प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर के तौर पर दुनिया भर में सामाजिक काम कर रही हैं। उनसे पहले एंजेलीना जोली ने शरणार्थियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई थी। अब इसी लड़ाई को प्रियंका आगे बढ़ा रही हैं। अपनी नेकी के लिए प्रियंका चोपड़ा को ‘मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड फॉर सोशल जस्टिस’ से सम्मानित किया गया है। हालांकि, वह समारोह में नहीं पहुंच सकी थीं, जिसके कारण उनकी मां ने यह अवॉर्ड लिया। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि प्रियंका बचपन में भी मदर टेरेसा से काफी प्रभावित थीं। वह बरेली स्थित प्रेम निवास की मदद करती हैं। एक मां के तौर पर उन्हें गर्व है कि उनकी बेटी इतनी दयालु और नेक है।

Related Articles

Back to top button