अपराधराज्य

प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या, आरोपी फरार

दंतेवाड़ा: गीदम बस्ती के कारोबारी नीलमचंद जैन के गोदाम में बीती देर शाम प्रेम प्रसंग के चलते साजन नामक युवक की हत्या हो गयी। जैसे ही इस बात की खबर शहर में फैली सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, तुरंत डॉग स्कवाड की टीम पहुंची, हालांकि खोजी कुत्ता भी गोदाम के आसपास ही घूमता रहा और पुलिस को कोई मदद नहीं मिली। रात तीन बजे तक तलाशी चलती रही। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। व्यापारी नीलमचंद के गोदाम में तीन महिला व तीन पुरुष काम करते हैं। गोदाम की छत पर तीनों ग्रामीण युवक छत पर बैठकर शराब पी रहे थे इसी बीच विवाद की शुरूआत हुई। नशे में विवाद इतना बढ़ा कि बात मर्डर तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि यहां दो युवकों ने मिलकर चाकू से बाकेली के रहने वाला साजन कश्यप के गर्दन पर वार कर दिया। मर्डर की इस पूरी घटना को छत पर कपड़ा सुखाने गई महिलाओं ने देखा तो तुरंत गोदाम मालिक को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से डिस्पोजल, गमछा, कपड़ा, मोबाइल सहित अन्य सामानों को जब्त किया। बताया जा रहा है कि साजन कश्यप का प्रेम प्रसंग इसी के साथ काम करने वाले युवक की बहन से चल रहा था। इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था। रात में हत्या से पहले साजन का साप्ताहिक बाजार में भी उन्हीं दो युवकों से विवाद हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों युवकों ने बाजार में विवाद के बाद ही नई कडऱी (चाकू) खरीदी थी और रात में इसका उपयोग हत्या के लिए कर दिया। फिलहाल दोनों आरोपी मौके से फरार हैं। साथ में काम करने वाली एक महिला बुधरी जोकि मृतक साजन की रिश्तेदार भी थी, ने बताया कि ने दोनों फरार आरोपियों का नाम बली और मोटू है।

Related Articles

Back to top button