ज्ञान भंडार

फिल्‍म क्‍या कूल हैं हम की अभिनेत्री मंदाना करीमी हुई वार्डरोब मालफंक्‍शन की शिकार!

100211-mandana-uncenई दिल्‍ली : बॉलीवुड की नई अभिनेत्री और बिग बॉस की कंटेस्टेंट मंदाना करीमी हर बीतते दिन के साथ खासी लोकप्रिय हो रही हैं। उनका सौंदर्य और बिग बॉस के घर के अंदर के कारनामों के चलते भी वह खासी सुर्खिया बटोर रही हैं। लेकिन इस बार वह कुछ अलग कारणों के चलते सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड में एक्टर्स और मॉडल्स को कई बार वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होना पड़ा है।

मीडिया में सामने आई कुछ रिपोर्टों के अनुसार, ईरान से आई बॉलीवुड की नई अभिनेत्री और बिग बॉस की कंटेस्टेंट मंदाना करीमी को भी वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होना पड़ा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मंदाना करीमी हाल में अपनी आगामी फिल्म ‘क्या कूल हैं हम 3’ की शूटिंग में हिस्सा ले रही थीं तब उन्हें वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार होना पड़ा। बताया जा रहा है कि मंदाना उस समय बिकिनी पहनकर कर शूटिंग कर रही थीं। तभी अचानक बिकिनी फिसल गई। ऐसी स्थिति में भी मंदाना ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह स्थिति को संभाला और खुद को और शर्मशार होने से बचाया।

गौर हो कि फिल्‍म क्या कूल हैं हम 3 जून महीने में रिलीज होगी। इस फिल्म में मंदाना करीमी के अलावा तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी मुख्‍य भूमिका में हैं।

Related Articles

Back to top button