अपराधदिल्लीराष्ट्रीय

बसपा सांसद पुलिस हिरासत में, पोटेंसी टेस्ट कराया जाएगा

dusनई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली की एक अदालत ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद धनंजय सिंह को दुष्कर्म के एक मामले में एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। न्यायालय ने इसके साथ ही बसपा सांसद का पोटेंसी टेस्ट भी कराए जाने का आदेश दिया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पूछताछ करने और पोटेंसी टेस्ट कराए जाने के लिए धनंजय सिंह को हिरासत में देने की मांग की थी। दिल्ली पुलिस ने न्यायालय से कहा कि दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि के लिए पोटेंसी टेस्ट कराया जाना अनिवार्य है। दिल्ली पुलिस के दलीलों को सुनने के बाद महानगर दंडाधिकारी बबीता पुनिया ने दिल्ली पुलिस को बसपा सांसद से एक 42 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के मामले में पूछताछ करने की अनुमति दे दी। पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि सांसद उन्हें जांच में सहयोग नहीं दे रहे। इस पर धनंजय सिंह के वकील एस. पी. एम. तिवारी ने न्यायालय को बताया कि धनंजय सिंह जांच में सहयोग दे रहे हैं  लेकिन उनके पास अब कुछ और बताने के लिए है ही नहीं। धनंजय पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म)  और 5०6 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला ने पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर थाने में शिकायत दर्ज कराकर उन पर आरोप लगाया कि सांसद ने उसके साथ कई बार बंदूक की नोक पर दुष्कर्म किया। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि धनंजय ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 स्थित उसके घर पर जुलाई 2००5 से मार्च 2००9 तक उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बसपा सांसद अभी अपनी पत्नी को बचाने के लिए साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में न्यायिक हिरासत में चल रहे हैं। उनकी पत्नी जागृति को अपनी नौकरानी को प्रताड़ित कर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button