फीचर्ड

बारिश से सिंहस्थ मेला क्षेत्र में गिरे अनेक पंडाल, 9 लोगों की मौत

anigif.gif_05_05_2016एजेंसी/ उज्जैन। गुरुवार शाम आंधी और हवा के साथ हुई तेज बारिश ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र में इंतजामों को ध्वस्त कर दिया। मंगलनाथ जोन में कई पंडाल गिर गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अभी तक 9 लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इसमें से कुछ लोग बिजली गिरने से मारे गए हैं।अभी तक 30 से अधिक लोग घायल होने की सूचना भी मिली है।

करीब साढ़े चार बजे बादल घिरने के साथ जोरदार बारिश से सिंहस्थ के प्रबंध देखने वालों को सकते में डाल दिया है। बारिश के बाद खासा गंदा पानी शिप्रा नदी में मिल गया। इसे देखते हुए 6 मई को अमावस्या के अवसर पर होने वाले पर्व स्नान को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पांच बजे बाद हवा-आंधी के साथ उज्जैन में झमाझम बारिश शुरू हो गई। शुरू। गरज के साथ बादल बरसे। तेज हवा से सिंहस्थ मेला क्षेत्र में कई तम्बू हवा में उखड़ गए। इस्कान का पंडाल भी धराशायी हो गया। इसी बीच रामघाट पर ड्रेनेज की लाइन फूटने से शहर का गंदा पानी शिप्रा में मिलने लगा।

इस समय कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं था। पर्व स्नान के एक दिन पहले ही शिप्रा में इस तरह गंदा पानी मिल जाने से लोगों के सामने स्नान करना कठिन हो गया है। बारिश के कारण पुलिस कैंप में भी हालात बिगड़े हैं। कहीं टेंट उड़ गए तो कहीं अंदर रिसाव हो रहा है।

 
 

 

Related Articles

Back to top button