अन्तर्राष्ट्रीय

बिल गेट्स अमेरिका के सबसे धनी व्यक्ति: वेल्थ एक्स

bil gatesन्यूयार्क। मोइक्रोसाफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स अमेरिका के सबसे धनी व्यक्तियों में हैं और उनकी संपत्ति 81.5 अरब डॉलर आंकी गई है। व्यवसाय के साथ परोपकार में लगे गेट्स की व्यक्तिगत हैसियत एक साल पहले 70.8 अरब डॉलर की थी। यह जानकारी अनुसंधान कंपनी वेल्थ एक्स की ताजा रपट में दी गई है। आज जारी इस रपट में अमेरिका के 50 अति धनी व्यक्तियों के नाम हैं उनमें से 35 उद्यमी हैं। गेट्स अपने बलबूते उद्यम शुरू कर सफल हुए हैं। इसी तरह एक अन्य उद्यमी वारेन बूफे इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी हैसियत 66.9 अरब डॉलर है। कैलिफोर्निया के लावरेंस एलीसन के पास 47.3 अरब डॉलर की, कनसास के डेविड कोच के पास 42 अरब डॉलर की और अरकानसास की क्रिस्टी वाल्टन के पास 37.9 अरब डॉलर की सम्पत्ति है और ये अमेरिका के पांच सबसे धनी लोगों में शामिल हैं। न्यूयार्क की मीडिया हस्ती माइकल ब्लूमबर्ग 33.7 अरब डॉलर के साथ अमेरिका के छठे सबसे धनी व्यक्ति हैं। एजेंसी

Related Articles

Back to top button