राजनीति

बिहार में कांग्रेस पर गहराया राजनीतिक संकट, सोनिया ने की बैठक

पटना। बिहार कांग्रेस में टूट की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बैठक ली। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल व सीपी जोशी,कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी व विधायक दल के नेता सदानंद सिंह आदि शामिल थे।

सावधान: इन 12 कामों पर नहीं मिलती भोलेनाथ से माफ़ी, भुगतने पड़ते हैं गंभीर परिणाम..

बिहार में कांग्रेस पर गहराया राजनीतिक संकट, सोनिया ने की बैठक कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने बिहार के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों अररिया, किशनगंज का दौरा किया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी विधायकों से एक के बाद एक मिलने में व्यस्त नज़र आए। कांग्रेस के कुछ नेताओं का मानना है कि लालू के साथ बने रहना चाहिए। ये लोग लालू प्रसाद यादव का साथ नहीं छोड़ना चाहते हैं।

दिन- बुधवार 06 सितंबर 2017, का राशिफल जानें किन-किन राशियों का होगा आज भाग्योदय

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कांग्रेस विधायक दल में विभाजन के प्रयास किए जा रहे हैं इस तरह के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार विकासीय कार्यों में व्यस्त है। कांग्रेस अपनी टूट को दूर करने में लगी है। गौरतलब है कि जेडीयू के महागठबंधन से अलग होने के बाद यह माना जा रहा है कि महागठबंधन बेहद कमजोर हो गया है।

 

Related Articles

Back to top button