ज्ञान भंडार

बेहद आकर्षक होते हैं इस राशि के जातक, जानिए इनकी खूबियां…

तुला राशि के लोग न्याय प्रिय होते हैं। इस राशि का चिह्न और नाम न्याय के प्रति प्रेम और दृढ़ता को दर्शाता है। राशिचक्र की यह सातवीं राशि है। इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह सौंदर्यता, कामुकता, कला और भौतिक सुखों का कारक होता है। इसलिए तुला राशि के जातकों में शुक्र ग्रह के प्रभाव को स्पष्ट देखा जा सकता है। आइए जानते हैं इस राशि के लोगों में और क्या-क्या खूबियां पाई जाती हैं।

तुला राशि के लोगों की शारीरिक संरचना
तुला राशि के जातक शुक्र ग्रह के समान आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। आपके चेहरे में ही कामुकता का भाव झलकता है। आपके होंठ गुलाबी और आंखें बड़ी होती हैं। आपके चेहरे से आत्मविश्वास का भाव झलकता है। आपकी लंबाई सामान्य होती है। इस राशि की महिलाएं काफी आकर्षक होती हैं। वहीं पुरूष काफी जोशीले होते हैं। आपकी पर्सनालिटी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

तुला राशि के जातकों का स्वभाव
इस राशि के लोग मनमौजी होते हैं। सभी के साथ व्यवहार बनाकर चलते हैं। ये योजनाएं बनाने में माहिर होते हैं। परंतु दूसरों को हानि न पहुंचे इसका पूरा ध्यान रखते हैं। कोई भी कार्य स्वयं के विवेक से करना पसंद करते हैं। झूठ इन्हें बर्दाश्त नहीं होता है। दूसरों की भलाई करने के लिए ये सदैव तैयार रहते हैं। अपने कार्यों के प्रति जिम्मेदार होते हैं। इस राशि की स्त्री को पति तथा पुरुष को पत्नी भाग्यशाली मिलती है।

तुला राशि वालों का नकारात्मक पक्ष
तुला राशि के जातकों में नकारात्मक पक्ष ये होता है कि आपकी कम्यूनिकेशन स्किल कमजोर होती है। ये अपनी भावनाओं को समय आने पर व्यक्त कर पाने में नाकाम होते हैं। ये हर चीज को तोल मोलकर देखते हैं। इनकी यही आदत इन्हें फैसले लेने में देरी करवाती है। तुला राशि के जातक अधिक भौतिकवादी होते हैं। भौतिकवादी की अधिकता के कारण ये ऐश-ओ-आराम और गैर जरुरी चीज़ों में पैसा खर्च कर देते हैं।

तुला राशि वालों की सेहत
तुला राशि के जातकों की सेहत सामान्य रूप से ठीक रहती है। लेकिन कभी-कभार इन्हें त्वचा से संबंधित परेशानी रहती हैं। आपको अनिद्रा की शिकायत रहती है। तुला राशि के जातकों को अपच और कफ की समस्या रहती है। इसके साथ ही आपको पीठ के निचले हिस्से और अंडाशय के निचले हिस्से में दर्द जैसी समस्याएं भी परेशान कर सकती है। 

 

Related Articles

Back to top button