दिल्लीब्रेकिंग

बैकुंठ लाल शर्मा का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

नई दिल्ली : दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो बार के सांसद तथा विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय मंत्री रहे बैकुंठ लाल शर्मा प्रेम उफऱ् प्रेम सिंह शेर का पार्थिव शरीर वेद मन्त्रों के उच्चारण के बीच सोमवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। यमुना के किनारे दिल्ली के निगम बोध घाट पर आज प्रात: उनकी बेटी के पुत्र केशव शर्मा ने उन्हें मुखाग्नि दी। उनका शनिवार सुबह निधन हो गया था। वे 90 वर्ष के थे। शर्मा की अंतिम यात्रा दक्षिणी दिल्ली में बीके दत्त कोलोनी स्थित निवास स्थान से सुबह प्रारम्भ हुई और निगम बोध घाट पर समाप्त हुई।
उनकी अंत्येष्टि के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार, केन्द्रीय प्रबंध समिति के सदस्य दिनेश चन्द्र, प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, कार्याध्यक्ष वागीश इस्सर, महामंत्री बच्चन सिंह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रेम कुमार गोयल, प्रांत संघचालक कुलभूषण आहूजा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व सांसद महेश गिरी एवं सांसद रमेश बिधूड़ी, भाजपा नेता विजय जौली, अखंड हिन्दुस्थान मोर्चा के किरण पाल सिंह त्यागी के अतिरिक्त शर्मा की बेटियां श्रीमती सुषमा एवं निवेदिता तथा भतीजे रणवीर सिंह तथा विनोद शर्मा भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button