राजनीतिलखनऊ

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष मो. जीशान खान को दी कार्यकर्ताओं ने बधाई


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष पद पर मो. जीशान खान को नियुक्त किया गया है। वरिष्ठ नेता भाजपा कल्लू नेता के नाती एवं भाजपा के प्रति समर्पित मो. जीशान खान ने प्रदेश एवं महानगर नेतृत्व का आभार व्यक्त किया साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा तथा मोर्चें के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद से भेट करके आर्शीवाद भी प्राप्त किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष मो. जीशान खान को मो. रिजवान, अमील शम्सी, सफदर समीर नकवी, रेहान खान, मो. असलम, फैसल सिद्दीकी, मो. शमीम, खुर्शीद आलम, हसन रशीद, हाशिम जैदी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भाजपा में अवश्य जुड़ेंगे।

Related Articles

Back to top button