राष्ट्रीयलखनऊ

भाजपा की विशेष सदस्यता अभियान की तैयारी जोरों पर

bjp logoलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर की सदस्यता समीक्षा बैठक 8 जनवरी को दोपहर 1ः30 बजे प्रदेश कार्यालय में आहूत की गयी है। बैठक में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और बैठक में नगर पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष, तथा मण्डल अध्यक्ष/महामंत्री, मण्डल सदस्यता प्रमुख, मण्डल प्रवासी अपेक्षित रहेंगे। नगर अध्यक्ष मनोहर सिंह  ने बताया कि लखनऊ महानगर में अब तक 1 लाख 90 हजार सदस्य बने है। दिनांक 9, 10 व 11 जनवरी 2015 को विशेष सदस्यता अभियान आयोजित किया गया है जिसमें लखनऊ महानगर के सभी 1955 बूथों पर बूथ प्रवासी घर-घर जाकर सम्पर्क कर लोगों को सदस्य बनायेंगे। यह जानकारी नगर सहमीडिया प्रभारी श्यामजीत सिंह द्वारा दी गयी।

Related Articles

Back to top button