टॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्य

भाजपा नेता ने नीतीश कुमार को बताया ‘थका चेहरा’, भड़का जद-यू

पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘थका चेहरा’ और ‘पुराना चेहरा’ बताने पर जद-यू भड़क गया है। जनता दल-यूनाइटेड ने भाजपा नेतृत्व से ऐसे ‘बड़बोले’ नेताओं पर कार्रवाई करने मांग कर कर दी। भाजपा नेता पासवान ने कहा था कि बिहार के लोग एक भाजपा नेता को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि झारखंड वाली स्थिति बिहार में नहीं है। बिहार में भाजपा किसी भी राज्य से और यहां के अन्य दलों से मजबूत और सक्रिय पार्टी है। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार का चेहरा अब पुराना हो गया है। बिहार के लोग अब थके नीतीश कुमार की जगह भाजपा का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। जद-यू के महासचिव के. सी. त्यागी ने कहा कि पार्टी नेतत्व को ऐसे बयानों पर संज्ञान लेना चाहिए।

उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह ऐसे बयानों पर संज्ञान लेंगे और आगे से इस तरह के बयान पर रोक लगाएंगे। त्यागी ने कहा कि अमित शाह ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि राजग बिहार में विधानसभाा का चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगा।

Related Articles

Back to top button