Lucknow News लखनऊPolitical News - राजनीति

भाजपा ने घोषित किये प्रकल्प और विभाग के संयोजक


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर मुकेश शर्मा ने लखनऊ महानगर के प्रकल्प और विभाग के संयोजक घोषित कर दिये। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने प्रकल्प के संयोजक में राष्ट्रीय महासम्पर्क अभियान का डा. अश्वनी शर्मा, नमामि गंगे प्रकल्प का महेन्द्र विश्वकर्मा,  बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रकल्प का शिवा पाण्डेय, स्वच्छता अभियान प्रकल्प का ऋषिपाल सिंह, ग्रंथालय निर्माण प्रकल्प का डा. एच.एन. मिश्रा, कार्यालय आधुनिकीकरण प्रकल्प का कृष्ण कुमार दीक्षित, जिला कार्यालय निर्माण प्रकल्प का चन्द्र प्रकाश अवस्थी को संयोजक घोषित किया। विभागों के संयोजक में सुशासन तथा केन्द्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग का रमाशंकर शुक्ला, नीति विषयक विभाग का लवकुश त्रिवेदी, चुनाव आयोग सम्पर्क विभाग का नरेन्द्र शर्मा, कानूनी और विधिक विषय विभाग का अमरेन्द्र बाजपेयी, अध्यक्षीय कार्यालय प्रवास धर्मेन्द्र गुप्ता, विदेश सम्पर्क विभाग का परेश गौड़, आई.टी. वेबसाइट और सोशल विभाग का गायत्री प्रसाद द्विवेदी पार्टी पत्रिकाएं एवं प्रकाश विभाग का योगेश शर्मा, ट्रस्ट समन्वय विभाग का प्रवीन गर्ग, प्रचार प्रसार निर्माण विभाग का रमन निगम, सहयोग आपदीय राहत एवं सेवाएं का राजेन्द्र वर्मा, डॉक्यूमेटेशन एवं ग्रंथालय विभाग का अविनाश श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग का सुधांशु श्रीवास्तव, राजनैतिक प्रतिपुष्टि और प्रतिक्रिया का रमेश तिवारी, प्रशिक्षण विभाग का गणेश कनौजिया, मीडिया सम्पर्क अभियान विभाग का शिवशंकर शर्मा, मीडिया विभाग का अमरेन्द्र राय को संयोजक घोषित किया गया है।

सभी बॉलीवुड तथा हॉलीवुड मूवीज को सबसे पहले फुल HD Quality में देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Related Articles

Back to top button