अपराधउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराजनीति

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की रायबरेली में हत्या, दारोगा और सिपाही लाइन हाजिर


रायबरेली : रायबरेली में नाली बनाने के विवाद में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गंगासागर पाण्डेय की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से खलबली मच गई। पुलिस ने इस मामले में अभी दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने इस प्रकरण में शिथिलता बरतने के मामले में एक दारोगा तथा दो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष गंगासागर पाण्डेय की पड़ोस के नौ लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। गंगासागर पाण्डेय (45) का पड़ोस के ही सोनी शुक्ला से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह भी दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। शाम पांच बजे वह दवा लेने बाइक से घर से निकले। गांव के बाहर बने उनके दूसरे घर के पास सोनी शुक्ला, अखिलेश, मोहित समेत नौ लोगों ने उन्हें रोक लिया और कुल्हाड़ियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने उनकी हत्या के आरोप में लालचंद्र शुक्ला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है।
इस वारदात की सूचना पर एसपी सुजाता सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने प्रकरण की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी गंगासागर पाण्डेय (40) कसना क्षेत्र के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ ही सेक्टर संयोजक थे। गंगासागर पाण्डेय का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में मामले में उन्होंने थाने में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। हत्या की सूचना पर सीएचसी में भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। सभी ने गंगासागर पांडेय की हत्या पर आक्रोश जताया।

Related Articles

Back to top button