राजनीतिलखनऊ

भाजपा महानगर अध्यक्ष को मिली जन्मदिन की बधाइयां

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से नगर कार्यालय कैसरबाग पर मनाया गया।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने नगर कार्यालय पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज मुझे लखनऊ के सांसद एवं गृहमंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह, तथा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का स्नेहरूपी शुभकामनाएं प्राप्त हुयीं। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं के स्नेह, प्यार और सम्मान से कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त होती है। मैं सभी कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, और हम सब सामूहिकता से कार्य करते हुये 2019 में मोदी जी सरकार बनाकर नव भारत का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, बृजेश पाठक, डा. रीता बहुगुणा जोशी, स्वाती सिंह, विधायक डा. नीरज बोरा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, संगठन मंत्री अशोक तिवारी, नगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, रामऔतार कनौजिया, अंजनी श्रीवास्तव, नगर निगम के सचेतक रजनीश गुप्ता, सुशील तिवारी पम्मी, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, आमोद कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, युवा मोर्चा अध्यक्ष टिंकू सोनकर, किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष नीरज कटियार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. जीशान, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सौरभ बाल्मीकि, खुर्शीद आलम, लवलेश शर्मा, रवि श्रीवास्तव, मधुबाला त्रिपाठी, पुष्पा सिंह, कंचनलता मौर्या, रमा सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव, हेमंत दयाल आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। इसके अतिरिक्त महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर महार्षि पंच सुदर्शन मूर्ति लालबाग में धानुक एवं बाल्मीकि समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रंजीत धानुक एवं अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ बाल्मीकि, महामंत्री विकास धानुक ने महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा का माल्र्यापण एवं केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर विमल चैधरी, शुभम सोनकर, रितेश कनौजिया, सुनील कनौजिया, सुरेशचन्द्र धानुक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button