राजनीतिलखनऊ

भाजपा महानगर की अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम घोषित

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. जीशान खान ने महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा से चर्चा
करने के बाद अपनी टीम घोषित की। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने अवगत कराया कि अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. जीशान खान ने अरिहंत जैन, सरताज अहमद, मोहम्मद साजिद, सज्जाद नकवी, आजाद अली उपाध्यक्ष, सै. हैदर अब्बास मोनू, आमिर सिद्दीकी महामंत्री, शहनाज बानो, सनम आगा, वैभव जैन, अली मोहम्मद, शैलमोन सीमोन, सै. मेहंदी आगा जाफरी मंत्री, कुमैल जैदी कोषाध्यक्ष तथा मोहम्मद अनीस को मीडिया घोषित किया। महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया, पुष्कर शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष जया शुक्ला, सुभाष मिश्रा, खुर्शीद आलम ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button