अन्तर्राष्ट्रीय

भारतीयों को अब ब्राजील जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं, राष्ट्रपति बोलसोनारो ने की घोषणा

भारतीय नागरिक अब बिना वीजा के ब्राजील जा सकते हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने गुरुवार को घोषणा की कि चीन और भारत के यात्रियों या व्यापार से जुड़े लोगों को अब ब्राजील आने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं होगी। इस साल की शुरुआत में ब्राजील की सत्ता संभालने वाले जेयर बोलसोनारो ने सरकार में आते ही कई विकसित देशों के लिए वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया। लेकिन भारत और चीन के नागरिकों के लिए इस सुविधा की घोषणा ब्राजीलियाई राष्ट्रपति के चीन के आधिकारिक दौरे के समय की गई। इस योजना के तहत पहली बार किसी विकासशील राष्ट्र के लिए ब्राजील ने अपने वीजा नियमों में बदलाव किया है।

इस साल की शुरुआत में ब्राजील की सरकार ने अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया के यात्रियों और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया था। हालांकि, उन देशों ने ब्राजील के नागरिकों के लिए अपनी वीजा आवश्यकताओं को खत्म नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button