ज्ञान भंडार

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

bjp1_5748d3be606b2एजेंसी/ इलाहाबाद : भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी का समूचा कुनबा संगम नगरी में पहुंच गया है। इलाहाबाद में आयोजित होने वाले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय जुटान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, भाजपा के संगठन मंत्री, पदाधिकारी और विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। केंद्र सरकार के जेड प्लस समेत विभिन्न श्रेणियों में सुरक्षा प्राप्त केंद्रीय मंत्रियों, प्रमुख मंत्रियों, नेताओं की सुरक्षा हेतु पुलिस के ही साथ केंद्रीय बल भी लगाया गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्रियों, नेताओं की सुरक्ष हेतु स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अतिरिक्त केंद्रीय एजेंसियां भी सावधानी बरत रही हैं। दूसरी ओर प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर गुरूवार को एसपीजी इलाहाबाद पहुंच गई है। एसपीजी के दल ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के ही साथ कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट का जायजा भी लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

यह आयोजन इलाहाबाद में होगा। भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक में प्रधानमंत्री सहित वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष समेत लगभग 400 नेता शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए एसपीजी का दल गुरूवार को ही पहुंच गया। उल्लेखनीय हे कि इस कार्यक्रम में कई ऐसे नेता शामिल होंगे जिन्हें जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

Related Articles

Back to top button