अन्तर्राष्ट्रीयफीचर्डस्पोर्ट्स

भारत ने कबड्डी में जीता दो स्वर्ण

women-kabaddiइंचियोन। भारत ने 17वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का अंत आज यहां कबड्डी में अपना दबदबा कायम रखते हुए दो स्वर्ण पदक के साथ किया, जिससे देश प्रतियोगिताओं के समापन से एक दिन पहले पदक तालिका में आठवें स्थान पर पहुंचने में सफल रहा। कबड्डी के ये दो स्वर्ण पदक भारत के लिए खेलों में अंतिम पदक भी साबित हुए। मौजूदा खेलों में भारत के प्रदर्शन को निराशाजनक माना जाएगा क्योंकि इस बार कुल पदकों की संख्या में गिरावट आई। महिला टीम ने ईरान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की लेकिन पुरूषों को इसी देश की टीम को हराकर लगातर सातवां स्वर्ण पदक जीतने के लिए काफी पसीना बनाना पड़ा और मैच में अधिकांश समय टीम पिछड़ी रही। आज के दो स्वर्ण पदक के साथ भारत 11 स्वर्ण, नौ रजत और 37 कांस्य पदक के साथ आठवें स्थान पर है। चीन 145 स्वर्ण, 103 रजत और 81 कांस्य पदक के साथ कुल 329 पदक जीतकर शीर्ष पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया 222 पदक (75 स्वर्ण, 70 रजत और 77 कांस्य) के साथ दूसरे जबकि जापान 190 पदक (46 स्वर्ण, 72 रजत और 72 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर है। एजेंसी

Related Articles

Back to top button