स्पोर्ट्स

भारत ने 443/7 पर पारी की घोषित, 3 ने फिफ्टी व 1 ने बनाई सेंचुरी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मेलबर्न टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 7 विकेट खो कर 443 रन बनाए हैं। उन्होंने इसके बाद पारी घोषित कर दी है। बता दें कि भारत की ओर से 1 खिलाड़ी ने शतक और तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े हैं।

भारत ने 443/7 पर पारी की घोषित, 3 ने फिफ्टी व 1 ने बनाई सेंचुरीसबसे ज्यादा रन रन चेतेश्वर पुजारा ने बनाए हैं। उन्होंने 319 गेंदों का सामना कर 10 चौके लगाए और 106 रनों का स्कोर खड़ा किया। उनके बाद विराट कोहली ने 82 रन जड़े, ये रन उन्होंने 204 गेंदों का सामना कर 9 चौकों की मदद से बनाए। तीसरे नंबर पर डेब्यू कर चुके खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ने बनाए। उन्होंने 161 गेंदों का सामना किया और 76 रन बना दिए। इसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल था। रोहित शर्मा भी 63 रन बना कर नाबाद लौटे। उन्होंने पंत के साथ 50 रनों की साझेदारी भी की। रोहित ने 114 गेंदों में 5 चौकों की मदद से ये स्कोर बनाया।

वहीं अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात करें तो पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए और बदले में उन्होंने 72 रन दिए थे। उन्होंने हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और पुजारा को आउट किया था। इसके बाद 2 विकेट ले चुके मिशेल स्टार्क ने 87 रन दिए। उन्होंने विराट कोहली और ऋषभ पंत को आउट किया। इसके बाद 86 रन के बादले जोश हेजलवुज ने जडेजा को आउट किया।

भारतीय टीम – मयंक अगरवाल, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह। ऑस्ट्रेलियाई टीम- आरोन फिंच, मार्कस हैरिस, शॉन मार्श, उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, टिम पेन (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल मार्श, नाथन लियोन, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क।

Related Articles

Back to top button