राजनीति

मनोज तिवारी ने की AAP की मान्यता रद्द करने की मांग, आज चुनाव आयोग पहुंचेगी भाजपा

नईदिल्ली। नईदिल्ली के मुख्यमंत्री मंत्री अरविंद केजरीवाल झूठे राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर जानकारी सामने आने पर दिल्ली के लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गलत हलफनामा दिया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कही। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार को लेकर आज शाम 4 बजे भाजपा चुनाव आयोग के सामने पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें: अरविन्द केजरीवाल बोले- शराब को छोड़ दें भगवंत मान, वरना छीन लेंगे पद

मनोज तिवारी ने की AAP की मान्यता रद्द करने की मांग, आज चुनाव आयोग पहुंचेगी भाजपा

मनोज तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर स्वयं उनके सहयोगी और पूर्व मंत्री ही आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने धन लिया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी का विरोध करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से मिले रूपयों की आंकड़ों की हेराफेरी कर ली है। जो रूपए बच गए उनसे जमीनें भी खरीदी जा रही हैं। उन्होंने मांग की कि आम आदमी पार्टी की मान्यता को रद्द किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: अखिलेश का सबसे बड़ा बयान, कहा,‘मुलायम को अध्यक्ष बनाने का समय अब गुजर चुका’

इन लोगों ने हवाला के माध्यम से कालेधन को सफेद में बदला है। इस दल ने मान्यता देने वाली संस्था से झूठ बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों ने गिरोह का काम किया है। और उन्होंने वेबसाईट का हवाला देते हुए कहा कि 27 करोड़ 39 लाख प्राप्त होने का दावा आम आदमी पार्टी की वेबसाईट पर किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने आयकर विभाग, चुनाव आयोग और वेबसाईट तीनों स्थानों पर अलग अलग जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग को 50 करोड़ का चंदा मिलने की जानकारी दी जबकि चुनाव आयो को 6 करोड़ रूपए की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को लेकर हम आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग जाऐंगे। उनका कहना था कि पार्टी ने अपनी राशि को छुपाने के लिए दानदाताओं की फर्जी एंट्री की उने पते गलत बताए गए।

Related Articles

Back to top button