राज्य

महाराष्ट्र में विक्षिप्त लड़की से कई बार किया रेप, गर्भपात करा भ्रूण को जला डाला, दो आरोपी गिरफ्तार

मुंबई” महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में पुलिस ने विक्षिप्त लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपियों की उम्र 70 और 50 साल है। पकड़े गये आरोपियों पर लड़की का गर्भपात कराने और भ्रूण की हत्या करने का आरोप भी है। इस मामले के एक जांच अधिकार ने बताया है कि एक आरोपी अक्सर लड़की के खेत में जाया करते थे जहां सितंबर, 2020 में उसने लड़की के साथ रेप किया था। बाद में आरोपी के दोस्त ने भी मार्च 2021 तक कई बार लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक जब लड़की गर्भवती हो गई तब दोनों आरोपियों ने लड़की का गर्भपात कराने के लिए उसे जबरन दवाइयां खिलाईं। आरोप है कि इन दोनों ने लड़की का गर्भपात कराया और फिर उसके 4 महीने के भ्रूण को जला डाला। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को 22 जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।

आपको याद दिला दें कि इसी साल जनवरी के महीने में महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक ऐसी ही खबर आई थी। यहां 13 साल की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार किये जाने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत सात लोगों को उस वक्त गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उस वक्त एक नाबालिग लड़के को भी हिरासत में लिया था।

Related Articles

Back to top button