अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

महिला का शव मिला कब्र से बाहर, गायब था एक हाथ और पैर…

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव गिरधरपुर तुमरेल में शनिवार सुबह उस वक्त सनसनी मच गई जब एक महिला का कब्र से निकाला शव देखा गया। जानकारी के अनुसार इस महिला की बीते रविवार को मृत्यु के बाद गांव के पास स्थित कब्रिस्तान में दफनाया गया था। 45 वर्षीय महिला का शव आज कब्र से बाहर मिला। यह खबर लोगों के बीच जंगल की आग की तरह फैल गई। गांव वाले घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस वक्त गांव में भारी पुलिसबल तैनात है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव का एक हाथ और एक पैर काटा गया है और दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

अनुमान तो ये भी है कि तांत्रिक क्रिया के लिए शव निकाला गया होगा। इस वक्त पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। मौके से खेत तक महिला को खींचकर ले जाने के निशान भी पुलिस को मिले हैं। लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही यह आशंका भी जताई जा रही है कि यह कार्य किसी मानसिक रूप से विकृत इंसान का हो सकता है।

Related Articles

Back to top button