State News- राज्य

महिला दिवस पर विधवाओं के लिए हेलीकॉप्टर की मुफ्त सवारी

helicopter_650x400_61454476500दस्तक टाइम्स एजेंसी/मुंबई: अपने पति की गैरमौजूदगी में बच्चों के लिए शानदार करियर सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास करने वाली और असीम धर्य बरतने वाली विधवाओं के सम्मान में आज इन महिलाओं के एक समूह को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हेलीकॉप्टर की मुफ्त सवारी का मौका दिया जाएगा।

ये महिलाएं मुंबई और आसपास के इलाकों से होंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पिछले 18 साल से कुछ अलग ढंग से समारोह आयोजित करती आ रही शिवशक्ति वूमन्स एसोसिएशन ने इंडिया मीडिया लिंक्स एंड इवेंट मैनेजमेंट के साथ मिलकर सामान्य परिवारों की उन विधवाओं को सम्मानित करने का फैसला किया है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपने बच्चों की परवरिश की है।

एक आयोजक पंचशील शीरसात ने कहा कि आज सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक इन महिलाओं को बारी-बारी हेलीकॉप्टर की सवारी के लिए ले जाया जाएगा। उन्हें मुंबई के उपर उड़ने का मौका दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button