उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्यलखनऊ

महिला शिक्षा और सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर : अखिलेश

akलखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वाभिमान के साथ जीवन-यापन के लिए शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए आज यहां कहा कि महिलाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से गंभीर है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार और एक हिन्दी दैनिक की साक्षा पहल महिला शिक्षा और सुरक्षा अभियान के संपन्न होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि कौशल विकास मिशन के तहत बड़ी संख्या में महिलाओं एवं छात्राओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
अखिलेश ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें परिवार एवं समाज में सम्मान दिलाया जा सकता है। सम्यक रूप से विचार करने के बाद ही समाजवादी पेंशन योजना में महिला मुखिया को प्राथमिकता दी गयी और धनराशि उसके खाते में ही स्थानांतरित की जा रही है, जिससे परिवार में उनका सम्मान बढ़े। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संकेतक में सुधार के लिए राज्य सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सरकार अपने संसाधनों के साथ-साथ बिल एण्ड मेलिण्डा गेटस फाउण्डेशन तथा क्लिंटन फाउण्डेशन जैसी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की स्वैच्छिक संस्थाओं की मदद से इस दिशा में बड़ी उपलब्धि दर्ज करने में सफल रही है। राज्य सरकार ने मात एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं को सुदढ़ीकरण करके मात एवं शिशु मत्यु-दर में कमी लाने में खास सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने 16 जुलाई, 2015 से 27 अगस्त, 2015 तक चलाए गये उत्तर प्रदेश महिला शिक्षा और सुरक्षा अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्रदेश के दूर-दराज के क्षेत्रों की महिलाओं तक उनके लिए संचालित योजनाओं की जानकारी पहुंची है।
अखिलेश ने इस मौके पर महिला सशक्तीकरण की दिशा में उत्कष्ट योगदान करने वाली 10 महिलाओं को सम्मानित भी किया।

Related Articles

Back to top button