राष्ट्रीय

मानव तस्करी में भारत दक्षिण एशिया में शीर्ष पर

albertineनई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि भारत दक्षिण एशिया में मानव तस्करी के मामले में सबसे शीर्ष पर है। नशीले पदार्थों व अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) की दक्षिण एशिया प्रतिनिधि क्रिस्टीना अल्बर्टाइन ने कहा कि ज्यादातर पीड़ित बांग्लादेश और नेपाल के हैं। अल्बर्टाइन ने आईएएनएस के साथ यहां एक विशेष बातचीत में कहा ‘‘दक्षिण एशिया में भारत मानव तस्करी का सबसे बड़ा स्थान है। लोगों को नेपाल खाड़ी बांग्लादेश और अन्य स्थानों से तस्करी कर लाया जाता है।’’ अल्बर्टाइन ने कहा कि भारत में मानव तस्करी पर कोई सटीक आंकड़ा नहीं है क्योंकि कुछ ही अध्ययन किए गए हैं। उन्होंने कहा ‘‘भारत में भी मानव तस्करी के ढेर सारे पीड़ित हैं। वे भारत में रही रहते हैं। हर किसी को खाड़ी देश और अंतर्राष्ट्रीय सीमार के पार नहीं ले जाया गया है।’’ यूएनओडीसी के अनुसार सैकड़ों की संख्या में बंगाली भाषी मुस्लिम महिलाओं को बांग्लादेश से तस्करी कर लाया जा रहा है। अल्बर्टाइन ने कहा ‘‘आमतौर पर दक्षिण एशिया के बारे में हम मानते हैं कि प्रत्येक वर्ष कम से कम 15० ००० लोगों को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं के आर-पार तस्करी किया जाता है।’’ उन्होंने कहा कि इनमें से 75 प्रतिशत महिलाएं होती हैं। संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने कहा ‘‘5० प्रतिशत तस्करी बंधुआ मजदूरी के लिए की जाती है।’’

Related Articles

Back to top button