स्पोर्ट्स

माही ने खोला राज बताया क्यों पहनी सैन्य वर्दी

 नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सेना की वर्दी में पद्म भूषण सम्मान हासिल करने के कारणों का खुलासा करते हुए कहा कि पद्म भूषण सम्मान एक बड़ी बात है और सेना की यूनिफॉर्म में इसे रिसीव करना खुशी को दस गुना और बढ़ा देता है। धोनी ने इस मौके पर सेना के जवानों का भी शुक्रिया किया।

dhoni in army dress in rashtrapati bhavan के लिए इमेज परिणाम

उन्होंने लिखा कि जो भी महिला या पुरुष वर्दी में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं और उनके परिवार भी जो कष्ट उठा रहे हैं उसके लिए उनका धन्यवाद। आपकी कुर्बानी की वजह से ही हम लोग खुशी मना पाते हैं और अपने अधिकारों को जी पाते हैं।धोनी प्रादेशिक सेना की ओर से मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। सोमवार को इस समारोह में उनकी पत्नी साक्षी भी मौजूद थीं। .

dhoni in army dress in rashtrapati bhavan के लिए इमेज परिणाम

धोनी ने न सिर्फ सेना की वर्दी पहनी, बल्कि उन्होंने जवान के अंदाज में मार्च पास्ट कर यह सम्मान हासिल किया। धोनी को इससे पहले 2007 में देश का सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न जबकि 2009 में देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री दिया गया था। धोनी के लिए यह बेहद शानदार रहा क्योंकि उन्हें यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान विश्व कप जीत की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर दिया गया। 2 अप्रैल, 2011 को भारत ने जब 28 साल बाद विश्व कप जीता था, तब धोनी ही टीम के कप्तान थे और उनके बल्ले से ही विजयी छक्का निकला था।

Related Articles

Back to top button