राजनीतिलखनऊ

मुख्यमंत्री बूथ समिति के साथ करेंगे बैठक


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर क्षेत्र के विधानसभा मध्य के बूथ संख्या 273 की बूथ समिति के साथ मुख्यमंत्री बैठक करेंगे। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अपने सरकारी आवास क्षेत्र की बूथ समिति के साथ बैठने की इच्छा व्यक्त की जो कि 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर निश्चित की गयी हैं जिसमें महानगर अध्यक्ष एवं बूथ 273 के बूथ अध्यक्ष तथा बूथ कमेटी उपस्थित रहेगी।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह बूथ चलो अभियान में लेंगे हिस्सा
लखनऊ के सांसद एवं गृहमंत्री भारत सरकार राजनाथ सिंह 7 अक्टूबर को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच रहे हैं। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री प्रातः 10ः30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगे वहां से सीधे सरोजनीनगर विधानसभाा के बिजनौर स्थित रिजर्व पुलिस बल को 26वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप शामिल होंगे। तत्पश्चात वहीं पर बहादुर अंशिका पाण्डेय को गृह मंत्रालय की तरफ से एक लाख रू. का चेक देकर सम्मानित करेंगे। अंशिका पाण्डेय का 14 सितम्बर 2015 को एसयूवी सवारों ने अपहरण करने का प्रयास किया था लेकिन अंशिका ने बहादुरी का परिचय देते हुये अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपने आपको बचाया था। इसके बाद अपरान्ह 1 बजे गृहमंत्री कैण्ट विधानसभा के महानगर इंटर कालेज पोलिंग सिन्धुनगर कृष्णानगर की बूथ सं. 97 में बूथ चलो अभियान
में हिस्सा लेंगे और उसके पश्चात गृहमंत्री जी दोपहर 1ः40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिये प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button