दिल्लीराज्य

मुरथल गैंगरेप: दिल्ली की महिला ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत, राज्य सरकार आज दाखिल करेगी स्टेटस रिपोर्ट

104856-mrth-gng-7दस्तक टाइम्स एजेंसी/सोनीपत : मुरथल के निकट महिलाओं के कथित यौन उत्पीडऩ की घटना के संबंध में राज्य सरकार द्वारा गठित टीम ने बताया कि कथित सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत एक महिला ने दर्ज करायी थी। दूसरी ओर, हरियाणा के मुरथल में हुए कथित गैंगरेप मामले में राज्य सरकार सोमवार को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर सकती है। इसके साथ ही जाट आंदोलन पर भी स्टेटस रिपोर्ट देने का भी आखिरी दिन है। मुरथल गैंगरेप मामले में पीड़ितों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन जारी की थी. हैवानियत और दरिंदगी के मुरथल कांड में रविवार को आखि‍रकार पहला केस दर्ज हो गया। दिल्ली की नरेला में रहने वाली एक महिला ने गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला के मुताबिक, 22-23 फरवरी की रात सात लोगों ने उसका गैंगरेप किया, जिसमें उसका देवर भी शामिल था।

विशेष जांच टीम की अध्यक्ष पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ. राजश्री सिंह ने रविवार देर सायं पत्रकार वार्ता में बताया कि महिला ने बताया कि सोनीपत महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि जाट आंदोलन के दौरान वह 22-23 फरवरी की रात्रि हरिद्वार से अपनी नाबालिग लड़की के साथ वापस नरेला (दिल्‍ली) लौट रही थी तो पानीपत के नजदीक उसकी बस खराब हो गई जिसके बाद उसने वह एक निजी वैन में बैठ गई।

उसने बताया कि वैन में पहले से और भी महिला यात्री मौजूद थी। रास्ते में उपद्रवियों ने वैन को मुरथल के पास रूकवा लिया और जबदस्ती सभी महिलाओं को उतार लिया। महिलाओं को बाहर खींच-खींच कर निकाला गया। उसे यह पता नहीं बाकी औरतों के साथ क्या हुआ परन्तु उपद्रवी उसे तथा उसकी लड़की को राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक एक मकान में लेकर गए और उसके साथ सात व्यक्तियों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया उसने बताया कि उप्रदवियों ने उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। उसने बताया कि दुष्कर्मियों में उसका एक देवर भी शामिल था। दुष्कर्म के बाद आरोपी स्वयं उसे कुंडली बार्डर तक छोड़कर आए।

डा. राजश्री ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। उन्होंने बताया कि यह पारिवारिक विवाद भी हो सकता है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button