उत्तर प्रदेश

मुलायम के दत्तक पुत्र हैं गायत्री प्रजापति : साध्वी निरंजन ज्योति

फतेहपुर: यूपी के फतेहपुर जिले के प्रेक्षागृह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आई केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि गायत्री प्रसाद प्रजापति मुलायम सिंह के दत्तक पुत्र हैं। वह कुछ भी कहें लेकिन हकीकत यही है। उन्होंने बिहार पर महागठबंधन टूटने के सवाल पर कहा कि नितीश की राजनीत अलग तरीके की हैं। जब मतदान किया तो भाजपा के साथ थे। बिहार में बेमेल गठबंधन हुआ था अगर टूटता है कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ना भाजपा ने नितीश को निकला था ना उन्हें हटाया गया है। भाजपा में उनके लिए खुला दरबार है। लालू को बौखलाहट क्यों हो रही पता नहीं उनके साथ क्या होने वाला हैं। आजम खान द्वारा दिए गए बाबरी मस्जिद व राम मंदिर के बयान का कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजम खान के बयानों की मैं ज्यादा तबज्जो नहीं देती। यह उनकी हार की बौखलाहट है, वह सिर्फ अब तमाशा देखें। उन्होंने जीएसटी का व्यापारियों द्वारा विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में जीएसटी लागू होते ही भ्रष्टाचार ख़त्म हो जायेगा।व्यापारियों को थोड़ी दिक्कत होगी लेकिन उनका सहयोग सरकार करेगी। टैक्स चोरी करना भी भ्रष्टाचार को बढ़वा देती है जिसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button