Crime News - अपराधState News- राज्यउत्तर प्रदेश

मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में जूनियर डॉक्टर ने की खुदकुशी, मिला सुसाइड नोट

यूपी में इटावा के सैफई विश्वविद्यालय के पीजी में जूनियर डॉक्टर ने सोमवार रात हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना से यहां हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार डॉक्टर वंदना शुक्ला गाजियाबाद की रहने वाली थीं। मंगलवार सुबह कमरे से बदबू आने पर दरवाजा खोलकर देख गया तो डॉक्टर वंदना का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही उनका परिवार सैफई पहुंच गया। संबंधित थाने की पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। सैफई विश्वविद्यालय में इससे पहले पीजी द्वितीय सर्जरी विभाग की डॉक्टर शैलजा सचदेवा ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था।

जूनियर डॉक्टर वंदना के आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार डॉक्टर वंदना के पिता भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हैं।

Related Articles

Back to top button