उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

मेरठ में बड़ा हादसा: विवादित बिल्डिंग गिराते समय 4 की मौत, छोड़ भागी प्रशासनिक टीम

building-demolition-in-meerut_1468033879उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मेरठ के कैंट सदर में एक तीन मंजिला विवादित बिल्डिंग को गिराने के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अभी तक 4 लोगों के मरने की खबर है।

इस इमारत को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह 5 बजे जैसे ही कैंट बोर्ड के कर्मचारियों ने इसे गिराना शुरू किया तो विरोध कर रहा एक दुकानदार व उसके कर्मचारी वहां से नहीं हटे।

इस दौरान पिलर काटने से तीन मंजिल बिल्डिंग ढही और पांच लोग उसमें दब गए। लोगों के बिल्डिंग के नीचे दबते ही कैंट बोर्ड के कर्मचारी वहां से भाग खड़े हुए।

इसके बाद पूरे कैंट क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम ने लोगों को मलबे से बाहर निकालने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया।

 जानकारी के मुताबिक अभी तक मलबे से 5 लोगों को निकाला गया है जिनमें से 4 के मरने की खबर है। पुलिस प्रशासन की टीम बचाव कार्य में लगी है।

 

Related Articles

Back to top button