BREAKING NEWSCrime News - अपराधState News- राज्यTOP NEWS

युवक ने परिवार के 5 लोगों की हत्या कर की खुदकुशी

चंडीगढ़ : मोगा जिले में शुक्रवार रात एक युवक ने परिवार के 6 लोगों को गोली मार दी, जिसमें 5 की मौत हो गई। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल है। सुसाइड नोट में आरोपी ने शादी के दबाव को घटना की वजह बताया। घटना मोगा जिले के नत्थूवाला गरबी गांव की है। पंजाब में शुक्रवार रात को संदीप सिंह उर्फ सन्नी ने अपने माता-पिता, बहन, भांजी, दादा और दादी पर गोलियां चलाईं। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पंजाब के फरीदकोट की बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।

वारदात की वजह युवक की शादी नहीं करने की मंशा बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सूत्रों के मुताबिक, सुसाइड नोट 19 पेज का है। सुसाइड नोट में लिखा है- मैं शादी नहीं करना चाहता था, लेकिन परिवार ने जबरन रिश्ता तय कर दिया। शादी के लिए अब लगभग डेढ़ महीने का वक्त है, लेकिन मैं खुद को शादी के लायक नहीं समझता।

Related Articles

Back to top button