राजनीति

यूपीः सपा-कांग्रेस में गठबंधन, कांग्रेस को मिली 105 सीटें, 298 पर लड़ेगी सपा

गठबंधन की उम्मीदें लगा रही कांग्रेस की उम्मीद भरी सुबह का इंतजार खत्म हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सपा-कांग्रेस में गठबंधन हो गया है। सपा ने कांग्रेस को 105 सीटें दी हैं। वहीं सपा खुद 298 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

अखिलेश यादव को सपा और साइकिल मिलने के बाद कांग्रेस इस कदर उत्साहित थी मानो कुछ घंटों में गठबंधन और सीटों के तालमेल की घोषणा हो जाएगी। न तो सपा की ओर से अधिकारिक तौर पर स्पष्ट हुआ किया गया था कि कितनी सीट देने को तैयार है और न ही कांग्रेस के वार्ताकार स्पष्ट आंकड़ा बता पाए कि उन्हें कितनी सीट चाहिए।
हालांकि अब यह स्पष्ट हो गया है कि सपा-कांग्रेस मिलकर 2017 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। अखिलेश यादव इस गठबंधन के मुखिया व मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे।

Related Articles

Back to top button