उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी के मऊ में छेड़खानी का विरोध किया तो लड़की को जिन्दा जलाया

police_650x488_51448431902दस्तक टाइम्स एजेंसी/मऊ: यूपी के मऊ में छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की को जिन्दा जला दिया गया। पीड़ित लड़की मऊ के मालदा की रहने वाली है। लड़की की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

पीड़ित के मुताबिक़, उसे घर में अकेला पाकर आरोपी गुड्डु यादव उसके घर में घुस आया और उससे छेड़खानी की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह के अंदर कपड़ा डाल दिया। इसके बाद केरोसिन डालकर आग लगा दी और फ़रार हो गया।

लड़की की चीख़-पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने आग बुझाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका शरीर 80 फ़ीसदी तक जल चुका है। वहीं आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर है।

 

Related Articles

Back to top button