उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

‘यूपी में बहुमत की सरकार से खुलेगी दिल्ली की राह’

mulayam-singh-yadav-5685672e17459_exlstसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से 2017 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि 2017 में पूर्ण बहुमत की सरकार से समाजवादियों की दिल्ली की राह खुलेगी।
मुलायम शनिवार को लगातार दूसरे दिन सपा मुख्यालय आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नए साल की शुभकामनाएं दीं। कहा कि 2016 चुनावी माहौल का साल है।

ऐसे में कार्यकर्ता जनता के बीच सक्रिय रहें, लोगों की समस्याएं सुनें और उनका समाधान कराएं।

उन्होंने कहा, सपा सरकार ने जनहित की तमाम योजनाएं क्रियान्वित की हैं। जनता को इनकी जानकारी देने की जरूरत है।

सपा सरकार ने लगभग सभी चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं। कोई वादा रह गया है तो उसे भी पूरा कर दिया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके जिलों का फीडबैक भी लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने मंत्रियों, विधायकों और संगठन के कामकाज के तौर-तरीकों पर अंगुली भी उठाई।

Related Articles

Back to top button