राजनीति

यूपी विधानसभा चुनाव 2017: समाजवादी पार्टी के सभी बैंक खाते होल्ड!

पार्टी के बैंक खातों में साढ़े तीन सौ करोड़ जमा होने की चर्चा है। गुरुवार की शामबैंक खाते से लेन-देन होल्ड होने की चर्चा शुरू हुई। कहा गया कि चुनाव आयोग ने खाते सीज कराये हैं।

06_01_2017-samajwadi-sangram

लखनऊ  समाजवादी पार्टी के दोनों धड़ों की ओर से साइकिल चिन्ह हासिल करने को लेकर चुनाव आयोग में पिटीशन के बाद पार्टी के बैंक खातों से लेन-देन पर रोक का पत्र बैंक अधिकारियों को भेजा गया है। 

समाजवादी पार्टी के खाते प्रदेश अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित हैं। लखनऊ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक की अलग-अलग ब्रांचों में पार्टी के खाते हैं। पार्टी के बैंक खातों में साढ़े तीन सौ करोड़ जमा होने की चर्चा है। गुरुवार की शामबैंक खाते से लेन-देन होल्ड होने की चर्चा शुरू हुई। कहा गया कि चुनाव आयोग ने खाते सीज कराये हैं।

फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में बैंक खाते होल्ड करने की चर्चा हुई।इस संबंध में पूछने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने कहा कि हमने कोई खाता होल्ड नहीं कराया। न ही बैंक से हमें ऐसी कोई सूचना दी गयी है। सपा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्र ने भी बैंकों का खाता होल्ड कराये जाने की जानकारी से इन्कार किया। इससे इतर सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में शिवपाल यादव ने पार्टी के खातों वाले बैंकों को चिट्ठी लिखकर लेन देन रोकने को कहा है।

सूत्रों का कहना है कि बैंक अधिकारियों को कहा गया है कि संचालन शुरू करने की सूचना बाद में दी जाएगी, हालांकि शिवपाल यादव के जनसंपर्क कार्यालय ने भी ऐसी जानकारी से इन्कार किया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का प्रस्ताव पास होने के कुछ देर बाद ही नरेश उत्तम को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के बाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने बैंक खातों के संचालन पर रोक का पत्र लिखा था, क्योंकि पार्टी के खातों के संचालन का अधिकार पदेन रूप से अध्यक्ष के पास होता है। सूत्रों का कहना है कि बैंक खातों को होल्ड किए जाने का एक पत्र प्रो.राम गोपाल यादव ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बैंक अधिकारियों को लिखा है।

Related Articles

Back to top button